पटना : लालू को फंसाने के झूठे आरोप पर माफी मांगें तेजस्वी : सुशील मोदी
Updated at : 25 Apr 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव पर केवल घोटालों से अर्जित संपत्ति बचाने के लिए झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है. बुधवार को अपने बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद को चारा घोटाले में फंसाने के झूठे आरोप भाजपा […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव पर केवल घोटालों से अर्जित संपत्ति बचाने के लिए झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है. बुधवार को अपने बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद को चारा घोटाले में फंसाने के झूठे आरोप भाजपा पर लगाते हैं, जबकि उनकी पार्टी के सांसद रह चुके मोहम्मद अली अशरफ फातमी खुलकर बता रहे हैं कि फंसाने वाला कौन है?
तेजस्वी और राबड़ी देवी को अपने झूठे आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए. राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर चौकीदार को चोर कहने की गलती पर सुप्रीम कोर्ट में खेद प्रकट कर रहे हैं. इसके बाद भी प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठे नारे लगवाते हैं. मोदी ने कहा कि राहुल और तेजस्वी दोनों अपने झूठे और अमर्यादित बयानों के कारण जनता की नजरों से उतर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




