पटना : 1950 पर फोटो पहचान पत्र नंबर एसएमएस कर जानें मतदाता डिटेल
Updated at : 21 Apr 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इस सोमवार (22 अप्रैल) से पटना जिले के पाटलिपुत्र व पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की शुरुआत हो जायेगी. यही नहीं, अगले सोमवार (29 अप्रैल) को मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आने वाले पटना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों बाढ़ व मोकामा में मतदान होगा. इसके बावजूद कई मतदाताओं की परेशानी है […]
विज्ञापन
पटना : इस सोमवार (22 अप्रैल) से पटना जिले के पाटलिपुत्र व पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की शुरुआत हो जायेगी. यही नहीं, अगले सोमवार (29 अप्रैल) को मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आने वाले पटना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों बाढ़ व मोकामा में मतदान होगा.
इसके बावजूद कई मतदाताओं की परेशानी है कि उनको मतदाता सूची में अपना व अपने परिवार के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है. डीएम कुमार रवि ने बताया कि मतदान करने के लिए मतदाता सूची में मतदाता का नाम रहना आवश्यक है.
मतदाता सूची में नाम ढूंढने एवं मतदान केंद्र के बारे में जानकारी के लिए निम्नलिखित विकल्प का उपयोग किया जा सकता है.
http://ceobihar.nic.in वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
मोबाइल पर मैसेज
बॉक्स में ECI स्पेश voter card number लिख कर 1950 पर एसएमएस कर दें.
हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करें.
वोटर हेल्पलाइन एंड्रॉयड एप डाउनलोड करें.
www.nvsp.in वेबसाइट पर देखें
पटना जिला के अधिकृत वेबसाइट www.patna.nic.in पर भी देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




