ePaper

रिमांड पर आये उज्ज्वल ने किया खुलासा, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मुचकुंद भी था शामिल

Updated at : 20 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
रिमांड पर आये उज्ज्वल ने किया खुलासा, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मुचकुंद भी था शामिल

पटना : रामकृष्णा नगर इलाके में तीन दिसंबर 2018 को हुए पुलिस व अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान उज्ज्वल के साथ मुचकुंद भी था. इस मुठभेड़ में अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली जवान मुकेश कुमार को लग गयी थी और वे शहीद हो गये थे. पटना पुलिस ने उज्जवल को तीन दिनों के […]

विज्ञापन

पटना : रामकृष्णा नगर इलाके में तीन दिसंबर 2018 को हुए पुलिस व अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान उज्ज्वल के साथ मुचकुंद भी था. इस मुठभेड़ में अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली जवान मुकेश कुमार को लग गयी थी और वे शहीद हो गये थे.

पटना पुलिस ने उज्जवल को तीन दिनों के रिमांड पर लिया है और उसने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि मुठभेड़ के दौरान उसके साथ मुचकुंद भी था. घटना के बाद भी वह पटना में ही अलग-अलग ठिकानों पर रहा.
इस दौरान वह स्वामी नंदन तिराहा के पास एक होटल में छिप कर रह रहे मुचकुंद से भी मिलने के लिए गया था. उज्ज्वल से एसएसपी गरिमा मलिक ने भी पूछताछ की. इसमें कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है.
इसके साथ ही कुछ संरक्षणकर्ताओं के नामों की भी जानकारी दी है.यह भी जानकारी दी है कि उसने मुचकुंद के इशारे पर कई घटनाओं को अंजाम दिया था. खगौल में विपुल की हत्या भी उसने मुचकुंद के कहने पर किया था.
जवान की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को खोज रही पुलिस : पुलिस ने उज्ज्वल से उस हथियार के संबंध में भी जानकारी ली है, जिससे चली गोली से जवान मुकेश की जान गयी थी.
सूत्रों के अनुसार सी जेड पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग की गयी थी. हालांकि उज्ज्वल उस हथियार के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है. पुलिस को यह जानकारी है कि उसके पास कई अत्याधुनिक हथियार हैं.
उज्ज्वल ने आर्थिक तंगी के कारण किया सरेंडर
सूत्रों का कहना है कि उज्ज्वल ने आर्थिक तंगी के कारण सरेंडर किया था. उसे पैसों की सख्त जरूरत थी और उसने एक व्यवसायी से हाल में 20 हजार रुपया भी कर्ज लिया था. पुलिस के समक्ष उस व्यवसायी का नाम सामने आया है और उससे भी पूछताछ की जायेगी.
एक-एक केस के संबंध में जानकारी ले रही पुलिस : पुलिस उज्ज्वल से पुलिस जवान मुकेश कुमार की गोली मारने, रामपुर में दोहरा हत्याकांड, विपुल हत्याकांड सहित लूट, रंगदारी, फायरिंग समेत एक दर्जन से अधिक से अधिक मामलों में पूछताछ कर रही है.
इसके साथ ही उन घटनाओं में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों की जानकारी भी ले रही है. पुलिस को उसने अपने गिरोह के कई सदस्यों के नामों की जानकारी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन