दूसरे चरण के चुनाव में महिलाओं ने डाले अधिक वोट
Updated at : 20 Apr 2019 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पुरुषों से अधिक मतदान महिलाओं ने किया है. किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में कुल 62.92 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें 60.09 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 66.06 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. यह ट्रेंड पाया गया कि इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों में हर लोकसभा क्षेत्र में […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पुरुषों से अधिक मतदान महिलाओं ने किया है. किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में कुल 62.92 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें 60.09 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 66.06 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. यह ट्रेंड पाया गया कि इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों में हर लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा.
पांच लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने सर्वाधिक 72.37 प्रतिशत मतदान कटिहार लोकसभा क्षेत्र में किया. इस लोकसभा क्षेत्र में 63.38 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया. महिला मतदाताओं ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में भी बढ़ चढ़ कर भा लिया है.
यहां पर 62.58 फीसदी पुरुषों की तुलना 70.37 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है. इसी तरह से पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में 62.81 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 68.15 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. इसी तरह से भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में 56.76 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 57.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. बांका लोकसभा क्षेत्र में 55.34 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 62.43 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




