पटना : दुकानदार से मांगी 50 लाख रंगदारी
Updated at : 15 Apr 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

रामकृष्णानगर का मामला, केस दर्ज रकम नहीं देने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी पटना : रामकृष्णा नगर थाना इलाके में एक दुकानदार अभिजीत से रंगदारी मांगी गयी है. दुकानदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर दुकानदार को बुरे परिणाम भुगतने के लिए […]
विज्ञापन
रामकृष्णानगर का मामला, केस दर्ज
रकम नहीं देने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी
पटना : रामकृष्णा नगर थाना इलाके में एक दुकानदार अभिजीत से रंगदारी मांगी गयी है. दुकानदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर दुकानदार को बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी भी दी गयी है. रंगदारी मांगने के लिए अपराधियों ने दुकानदार को एक धमकी भरा पत्र लिख कर भेजा है. पत्र में एक मोबाइल नंबर भी लिखा है. रंगदारी मांगे जाने के बाद से दुकानदार और उनका परिवार काफी दहशत में है. दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने रंगदारी मांगे जानी की पुष्टि की है.
एसएसपी के अनुसार पत्र में लिखे मोबाइल नम्बर की जांच की गयी है. अब तक की जांच में पता चला है कि मोबाइल नंबर दुकानदार के आसपास के ही रहने वाले किसी शख्श का है. उसकी पहचान की जा रही है. मामला सामने आते ही एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने और रंगदारी मांगने वालों की पहचान कर गिरफ्तार करने का आदेश देदिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




