ePaper

मोकामा : अनंत समर्थकों के हथियार व वाहन जब्त, आठ हिरासत में

Updated at : 15 Apr 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : अनंत समर्थकों के हथियार व वाहन जब्त, आठ हिरासत में

मोकामा : मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों का पुलिस ने हथियार व वाहन जब्त किया है. यह कार्रवाई मोकामा थाना अंतर्गत शिवनार मोड़ एनएच- 31 पर हुई. इस दौरान बाढ़ के कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया व रवींद्र यादव समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाद में थाने से ही […]

विज्ञापन
मोकामा : मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों का पुलिस ने हथियार व वाहन जब्त किया है. यह कार्रवाई मोकामा थाना अंतर्गत शिवनार मोड़ एनएच- 31 पर हुई. इस दौरान बाढ़ के कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया व रवींद्र यादव समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाद में थाने से ही बॉन्ड भरवाकर सभी लोगों को मुक्त कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने रवींद्र यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. अनंत समर्थक काला शीशा लगे वाहन (स्कॉर्पियो) में रिवाल्वर व 25 कारतूस के साथ घूम रहे थे. वहीं, चेकिंग को दौरान विधायक के एक-दो समर्थक भागने लगे. इससे पुलिस को अपराधी होने का संदेह हुआ. स्कॉर्पियो सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाना पूछताछ के लिए लाया गया. हालांकि, रिवाल्वर का लाइसेंस रवींद्र यादव के नाम पर निर्गत था. इस मामले मेें थानेदार का कहना है कि काला शीशा लगा वाहन बिहार में प्रतिबंधित है.
वहीं, चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार लेकर चलना कानून के खिलाफ है. इधर, बाहुबली विधायक अपने समर्थकों की सुध लेने थाना पहुंच गये. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उन्होंने पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. मालूम हो कि लल्लू मुखिया हाल ही में रंगदारी के मामले में जमानत पर जेल से छूटा है. पुलिस को सूचना मिली अापराधिक प्रवृत्ति के लोग इलाके में घूमकर वोटरों को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. इसको लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की गयी.
वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल : मनेर. रविवार को मनेर पुलिस ने पूर्व के मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित हल्दी छपरा के सेठ राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन