पटना : रिटायरमेंट के दिन ही हो जायेगी पेंशन की स्वीकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कारागार सेवा के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. आइजी जेल ने मिथिलेश कुमार ने सभी काराधीक्षकों को दो साल की अग्रिम कार्ययोजना बनाकर शपथपत्र के साथ रिपोर्ट भेजने के आदेश दिया है. जेल मुख्यालय में सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं जिसमें रिटायर्ड होने के बाद अथवा सेवा के […]
विज्ञापन
पटना : कारागार सेवा के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चला��ा जायेगा. आइजी जेल ने मिथिलेश कुमार ने सभी काराधीक्षकों को दो साल की अग्रिम कार्ययोजना बनाकर शपथपत्र के साथ रिपोर्ट भेजने के आदेश दिया है. जेल मुख्यालय में सैकड़ों शिकायतें पहुंची हैं जिसमें रिटायर्ड होने के बाद अथवा सेवा के दौरान मौत होने पर परिवार के लोगों को लाभों का भुगतान नहीं हुआ.
आइजी जेल ने आदेश जारी किया है कि अब तक लंबित और 30 अप्रैल 19 तक रिटायर्ड होने वाले सभी कर्मचारियों के सेवा लाभ के मामलों को निस्तारण कर दिया जाये. 31 मार्च 21 तक रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों की भी सूची तैयार कर अग्रिम कार्य योजना तैयार कर कार्यवाही की जाये. रिटायर्ड कर्मियों, सेवा के दौरान मृत कर्मी एवं अन्य मामलों में लाभों के भुगतान के संबंध में आदेश दिया है कि कर्मचारी के रिटायर्ड होने के दिन ही पेंशन की स्वीकृति, उपार्जित अवकाश एवं ग्रुप बीमा का भुगतान कर दिया जाये.पीएफ की निकासी भी समय से करा दी जायेगी. इस मामले में काराधीक्षक आैर केंद्रीय काराधीक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










