पटना : जालसाज ने मदद के नाम पर बदल दिया एटीएम कार्ड
Updated at : 14 Apr 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

निकाल लिये 38 हजार, केस दर्ज मामला पीरबहोर थाने के हथुआ मार्केट स्थित एटीएम का पटना : पीरबहोर थाने के हथुआ मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम में जालसाज ने मदद करने के नाम पर युवक राहुल कुमार से एटीएम कार्ड ले लिया और दूसरा थमा दिया. इसके बाद कुछ ही देर में जालसाज ने […]
विज्ञापन
निकाल लिये 38 हजार, केस दर्ज
मामला पीरबहोर थाने के हथुआ मार्केट स्थित एटीएम का
पटना : पीरबहोर थाने के हथुआ मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम में जालसाज ने मदद करने के नाम पर युवक राहुल कुमार से एटीएम कार्ड ले लिया और दूसरा थमा दिया. इसके बाद कुछ ही देर में जालसाज ने 38 हजार की निकासी कर ली. राहुल को जब मोबाइल फोन पर निकासी का मैसेज मिला तो फिर पीरबहोर थाने में मामला दर्ज करा दिया. पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाल रही है.
पैसे निकालने गया था एटीएम में : युवक राहुल कदमकुआं का रहने वाला है. यह हथुआ मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था.
उसने 13 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली और मिनी स्टेटमेंट निकालने का प्रयास करने लगा. लेकिन मिनी स्टेटमेंट नहीं निकला. इसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और उसने मदद करने के लिए उसका एटीएम ले लिया और मिनी स्टेटमेंट निकाल कर दे दिया. इसके बाद एटीएम भी राहुल को दे दिया. राहुल वापस जब घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग करने व पैसे निकासी का मैसेज आया. इसके बाद उसने अपना एटीएम चेक किया तो वह किसी और का था.
इसके बाद वह पीरबहोर थाना पहुंचा और मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात के खिलाफ केस कर दिया. बताया जाता है कि राहुल जब एटीएम में पैसा निकालने गया तो एक युवक उसे लगातार देख रहा था और उसने एटीएम का पिन कोड भी देख लिया. इसके बाद उसने मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड भी ले लिया. अब जालसाज के पास एटीएम कार्ड व पिन कोड दोनों था और उसके बाद पैसे की निकासी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




