पुनपुन तट पर बनायी रंगोली और दिया वोट करने का संदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी : पुनपुन हाल्ट स्थित नदी घाट पर छठ पूजा के दौरान जिला निर्वाचन शाखा कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उपस्थित पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों द्वारा वोट के महत्व को रखते हुए मतदान जरूर करने की अपील की गयी. निर्वाचन शाखा के कर्मियों ने घाट पर सुंदर रंगोली बनायी, जिसमें मतदान के जलते […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : पुनपुन हाल्ट स्थित नदी घाट पर छठ पूजा के दौरान जिला निर्वाचन शाखा कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उपस्थित पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों द्वारा वोट के महत्व को रखते हुए मतदान जरूर करने की अपील की गयी.
निर्वाचन शाखा के कर्मियों ने घाट पर सुंदर रंगोली बनायी, जिसमें मतदान के जलते दीप को दिखाया गया था. रंगोली के समीप ही स्लोगन लिखा था ‘छठ पूजा के साथ मतदान का दीप जलाएं’. सीडीपीओ शिप्रा वर्मा ने उपस्थित लोगों को बताया कि आपका एक वोट देश की दिशा और दशा तय करता है.
इस कारण भी यह महापर्व सभी के लिए महत्वपूर्ण है. इसकी आस्था बरकरार रखें और 19 मई को वोट करने जरूर जाएं. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अमीरचंद प्रसाद,सांख्यिकी पदाधिकारी शशिकांत गुप्ता,रजनी,कविता,सोनी,मुखिया सतगुरु प्रसाद,चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










