लोगों में इतना गुस्सा है कि महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पायेगा : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राफेल विमान सौदे में कांग्रेस को दलाली खाने का मौका नहीं मिला. इसलिए वे चौकीदार को चोर बता रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट और कैग से क्लीनचिट मिलने के बाद उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. राहुल गांधी 25 मिनट के भाषण में 20 […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राफेल विमान सौदे में कांग्रेस को दलाली खाने का मौका नहीं मिला. इसलिए वे चौकीदार को चोर बता रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट और कैग से क्लीनचिट मिलने के बाद उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. राहुल गांधी 25 मिनट के भाषण में 20 बार चौकीदार को चोर कहते हैं.
इससे लोगों में इतना गुस्सा है कि चुनाव में महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पायेगा. कांग्रेस ने कारगिल विजय का जश्न मनाने के बजाय जाॅर्ज फर्नांडिस जैसे ईमानदार रक्षा मंत्री को कफन चोर कहा और उन पर ताबूत घोटाले का झूठा आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कथित ताबूत घोटाले में जाॅर्ज को क्लीनचिट दी. उन्हें कफन चोर कहने का पाप ऐसा लगा कि बिहार में कांग्रेस की जड़े सूख गईं. अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर संदेह करने का जो पाप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










