सुशील मोदी बोले, लालू की किताब में घिसी-पिटी बातें, ”वे” जेल के भीतर रहें या बाहर, फर्क नहीं पड़ता, …देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
सुशील मोदी बोले, लालू की किताब में घिसी-पिटी बातें, ”वे” जेल के भीतर रहें या बाहर, फर्क नहीं पड़ता, …देखें वीडियो

पटना : चुनावी सभा को संबोधित करने निकले सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जेल में बंद लालू प्रसाद यादव की किताब ‘गोपालगंज टू रायसीना माय पॉलिटिकल जर्नी’ को लेकर कहा है कि किताब में कोई नयी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उपस्थित दर्शाने के लिए जेल में बंद लालू प्रसाद […]

विज्ञापन

पटना : चुनावी सभा को संबोधित करने निकले सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जेल में बंद लालू प्रसाद यादव की किताब ‘गोपालगंज टू रायसीना माय पॉलिटिकल जर्नी’ को लेकर कहा है कि किताब में कोई नयी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उपस्थित दर्शाने के लिए जेल में बंद लालू प्रसाद की किताब लायी गयी है. किताब में पुरानी घिसी-पिटी बातों को दोहरा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि किताब में दावा किया जा रहा है कि लालू ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए प्रेरित किया. किताब में लालू को ऐसा दिखाया गया है कि पूरे देश की राजनीति को वे ही संचालित कर रहे हैं.

पटना एयरपोर्ट पर सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जेल के अंदर रहें या जेल के बाहर, इससे लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क पड़नेवाला नहीं है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अब वार्ड मेंबर भी नहीं बन सकते. लालू प्रसाद यादव को फंसाने का लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन पर मुकदमा हुआ तब भाजपा की सरकार में नहीं थी. उन्होंने लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. साथ ही कहा कि उनकी पार्टी में शहाबुद्दीन और राजवल्लभ यादव जैसे लोग हैं. वहीं, अलकतरा घोटाला में सजायाफ्ता इलियास हुसैन का बेटा चुनाव लड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन