पटना : लालू व राबड़ी को जेड प्लस तेजस्वी को वाइ प्लस सुरक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 6:21 AM
विज्ञापन
वीआइपी सुरक्षा का नये सिरे से वर्गीकरण पटना : राज्य सरकार ने ने वीआइपी की सुरक्षा का नये सिरे से वर्गीकरण किया है. तत्कालीन राज्यपाल राम नाथ कोविंद सहित छह लोगों की सुरक्षा को वापस ले लिया. राज्यपाल-मुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा और एएसएल प्रोटेक्शन में रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद – राबड़ी देवी पर जेड […]
विज्ञापन
वीआइपी सुरक्षा का नये सिरे से वर्गीकरण
पटना : राज्य सरकार ने ने वीआइपी की सुरक्षा का नये सिरे से वर्गीकरण किया है. तत्कालीन राज्यपाल राम नाथ कोविंद सहित छह लोगों की सुरक्षा को वापस ले लिया.
राज्यपाल-मुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा और एएसएल प्रोटेक्शन में रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद – राबड़ी देवी पर जेड प्लस सुरक्षा रहेगी. जीतनराम मांझी को जेड डॉ जगन्नाथ मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राधामोहन सिंह, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को वाइ श्रेणी की सुरक्षा मिली है. लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को वाई प्लस की सुरक्ष में रखा गया है. पूर्व मंत्री अनिल कुमार की श्रेणी एक्स है.
राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है. अब राज्य में 32 लोग हैं जिनके पास विशेष श्रेणी की सुरक्षा है. जेड श्रेणी की सुरक्षा में आने वालों में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद शहनवाज हुसैन, वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष जदयू, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी हैं.
इनकी रहेगी वाइ श्रेणी सुरक्षा
उदय नारायण चौधरी, पूर्व स्पीकर विस , हाइकोर्ट पटना के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद शरद यादव, पूर्व मंत्री शकील अहमद, मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री पीके शाही, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी, विधायक मदन मोहन झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव .
इनकी सुरक्षा हटायी गयी
राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर बिहार के राज्यपाल जो सुरक्षा मिली हुई थी उसे वापस ले लिया गया है.
छत्तीसगढ़ – त्रिपुरा के राज्यपाल रहे डीएन सहाय व पूर्व सांसद मो तस्लीमुद्दीन को निधन हो चुका है. इस कारण उनको आवंटित सुरक्षा दस्ता बुला लिया गया है. सांसद प्रेमचंद गुप्ता का बिहार में घर नहीं होने के कारण , दस साल से बिहार न आने के कारण दलाई लामा की सुरक्षा खत्म कर दी गयी है. पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह को कोई विशेष खतरे की सूचना न होने के कारण सुरक्षा हटा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










