लोकसभा चुनाव : पूर्णिया और बांका से आज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : पूर्णिया और बांका से आज उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी रविवार से अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. सुशील मोदी आज पूर्णिया और बांका लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आज बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह के साथ हेलीकाॅप्टर द्वारा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी रविवार से अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. सुशील मोदी आज पूर्णिया और बांका लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आज बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह के साथ हेलीकाॅप्टर द्वारा पटना से पूर्वाह्न 11.20 बजे प्रस्थान कर पूर्णिया लोकसभा क्षेत्रांतर्गत रुपौली विधानसभा क्षेत्र के बिरौली बाजार स्थित मध्य विद्यालय मैदान परिसर में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. अपराह्न 1.10 बजे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के ही बनमनखी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत बी कोठी तिवारी टोला मैदान परिसर में दूसरी और 2.30 बजे बांका लोकसभा क्षेत्र के बांका विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत बाराहाट प्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान में तीसरी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन