वोट करना, हमारा अधिकार
Updated at : 31 Mar 2019 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर की ओर से नये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘वोट करें, देश गढ़ें’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज में यह आयोजन किया गया था. इस अवसर पर डीसीएलआर पटना सदर के शशि शेखर, इलेक्शन आइकन नीतू नवगीत और सीताराम सिंह मौजूद थे. कॉलेज […]
विज्ञापन
प्रभात खबर की ओर से नये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘वोट करें, देश गढ़ें’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज में यह आयोजन किया गया था. इस अवसर पर डीसीएलआर पटना सदर के शशि शेखर, इलेक्शन आइकन नीतू नवगीत और सीताराम सिंह मौजूद थे.
कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर तनीषा एसी ने सभी का स्वागत किया साथ ही छात्राओं को वोट करने के बारे में जागरूक किया. उन्होंने फंडामेंटल राइट के बारे में बताया साथ ही छात्राओं से आग्रह किया कि वे सभी इस जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ें और बेझिझक
सवाल पूछे.
मतदाता जागरूकता पर गीतों ने समां बांधा
इलेक्शन आइकन नीतू नवगीत ने सभी छात्राओं से आग्रह किया कि वोट करना आपका अधिकार है. उन्हें इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए. उन्होंने लोकगीत के माध्यम से छात्राओं को वोट के प्रति जिम्मेदारी को समझाया. सभी छात्राओं ने वोट करने की बात पर अपनी सहमति जतायी. वहीं इलेक्शन आइकन सीताराम सिंह ने भी छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने की बात की. उन्होंने चुनाव पर आधारित गीत ‘फिर आया चुनाव का मौसम, अपने अधिकारों का मौसम’ गाकर सभी को वोट करने के लिए प्रेरित किया और अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




