चुनाव में पचपनिया वोटर करेंगे हार-जीत का फैसला

Updated at : 31 Mar 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव में पचपनिया वोटर करेंगे हार-जीत का फैसला

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र और बीपी मंडल का कोसी इस बार चर्चा में है. राम पोप का-मधेपुरा गोप का के नारे यहां के हर चुनाव में गूंजते रहे हैं. मगर, वास्तविकता यही है कि पचपनिया कहे जाने वाले अति पिछड़ी जाति के मतदाता यहां के निर्णायक वोटर हैं. कोसी इलाके में […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र और बीपी मंडल का कोसी इस बार चर्चा में है. राम पोप का-मधेपुरा गोप का के नारे यहां के हर चुनाव में गूंजते रहे हैं. मगर, वास्तविकता यही है कि पचपनिया कहे जाने वाले अति पिछड़ी जाति के मतदाता यहां के निर्णायक वोटर हैं.

कोसी इलाके में मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया की लोकसभा सीटें आती है. एनडीए ने मधेपुरा और सुपौल की सीट जदयू के हवाले कर दी है. वहीं, खगड़िया की जवाबदेही लोजपा को दी गसी है.
सामाजिक न्याय के दायरे से आने वाले दिनेश यांदव को मधेपुरा और सुपौलन में अति पिछड़ी जाति के दिलेश्वर कमैत को उम्मीदवार बनाकर इस वोट बैंक पर निशाना साधने की कोशिश हुई है. 2014 के लोकसभा चुनाव में मधेपुरा से राजद की टिकट पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जदयू के उम्मीदवार शरद यादव को हराकर चुनाव जीते थे. वहीं सुपौल से कांग्रेस की रंजीत रंजन ने जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत को हराया था.
खगड़िया से लोजपा के चौधरी महमूद अली कैसर ने राजद की कृष्णा यादव को हराया था. इस बार शरद और पप्पू यादव ने पार्टी बदल ली है. अलग-अलग दलों के टिकट पर एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं. जदयू ने मंत्री दिनेश चंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है.
मधेपुरा सीट
मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1508361 है. यहां विधानसभा की छह सीटें हैं- आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा और महिषी.
2014 के चुनाव में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को राजद की टिकट पर 368937 वोट मिले. वहीं, जदयू की टिकट पर शरद यादव को 312728 वोट मिले. भाजपा के विजय कुमार सिंह को 252534 वोट मिले.
सुपौल सीट
सुपौल संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1279549 है. यहां विधानसभा की पांच सीटें हैं- निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज और छत्तापुर. यहां से वर्ष 2014 में रंजीत रंजन ने कांग्रेस की टिकट पर मोदी लहर के बावजूद साठ हजार वोटों से जदयू के दिलेश्वर कामत को हरा दिया. इस बार यहां से जदयू के दिलेश्वर कामत चुनाव मैदान में हैं. कांग्रेस की रंजीत रंजन को यहां से टिकट मिली है.
खगड़िया क्षेत्र
खगड़िया संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 1506587 हैं. इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं. इनमें खगड़िया, परबत्ता, बेलदौर, सिमरी बख्तियारपुर व हसनपुर व अलौली सुरक्षित सीट है. वर्ष 2014 के चुनाव में लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर को 313806 वोट मिले. वहीं दूसरे नंबर रहीं राजद की कृष्णा यादव रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन