बागी MLC को मनाने पहुंचे BJP अध्यक्ष नित्यानंद, गाड़ी के आगे लेट गये समर्थक, ”भारत माता की जय” बोल हुए रवाना, …देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
बागी MLC को मनाने पहुंचे BJP अध्यक्ष नित्यानंद, गाड़ी के आगे लेट गये समर्थक, ”भारत माता की जय” बोल हुए रवाना, …देखें वीडियो

कटिहार : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय गुरुवार को पार्टी के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को मनाने के लिए कटिहार पहुंचे. करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में गुप्त बैठक करने के बावजूद बात नहीं बनी. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अशोक अग्रवाल के आवास पर ही घेर लिया और अशोक अग्रवाल […]

विज्ञापन

कटिहार : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय गुरुवार को पार्टी के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को मनाने के लिए कटिहार पहुंचे. करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में गुप्त बैठक करने के बावजूद बात नहीं बनी. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अशोक अग्रवाल के आवास पर ही घेर लिया और अशोक अग्रवाल की पक्ष में नारेबाजी करने लगे. स्थिति को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मीडिया कर्मियों से बात किये बिना निकल गये.

अशोक अग्रवाल के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कई बार रोकने की कोशिश की. इस कारण अशोक अग्रवाल के घर से सड़क तक करीब सौ गज की दूरी में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को कई गाड़ी बदलने पड़े. भाजपा समर्थकों ने पेट्रोल पंप पर उनकी गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी के आगे लेट गये. करीब 15 मिनट तक अशोक अग्रवाल के समर्थक प्रदर्शन करते रहे. स्थिति को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ‘भारत माता की जय’ बोल कर आगे बढ़ते रहे. यहां तक कि मौके पर मीडिया कर्मियों ने बात करनी चाही, तो वे बिना कुछ बोले आगे बढ़ते रहे और गाड़ी में बैठने से पहले भी ‘भारत माता की जय’ बोल कर रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन