खगौल :दुर्घटना से बाल-बाल बची सुविधा एक्सप्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खगौल : पटना से मुंबई जाने वाली सुविधा एक्सप्रेस बुधवार को (ट्रेन संख्या 82355) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची . इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. पटना स्टेशन से निर्धारित समय पर खुलने के बाद ट्रेन करीब 1:16 बजे के आसपास दानापुर स्टेशन से गुजरी. ट्रेन पास करते ही पश्चिमी यार्ड केबिन के […]
विज्ञापन
खगौल : पटना से मुंबई जाने वाली सुविधा एक्सप्रेस बुधवार को (ट्रेन संख्या 82355) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची . इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.
पटना स्टेशन से निर्धारित समय पर खुलने के बाद ट्रेन करीब 1:16 बजे के आसपास दानापुर स्टेशन से गुजरी. ट्रेन पास करते ही पश्चिमी यार्ड केबिन के समीप ट्रेन के इंजन व बोगी को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गयी, अगर ट्रेन की गति तेज होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इसका पता ट्रेन पायलट व गार्ड को लगने के बाद गाड़ी रुकी.
इसकी सूचना दानापुर रेलवे कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को दी गयी. फिर कपलिंग को जोड़ने के बाद करीब दो बजे इस ट्रेन को रवाना किया गया. मंडल जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इससे किसी तरह के जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है. मामले की जांच का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










