ePaper

पटना म्यूजियम के पास से पुलिस लाइन के कैंटीन कर्मी से बाइक लूटी

Updated at : 28 Mar 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना म्यूजियम के पास से पुलिस लाइन के कैंटीन कर्मी से बाइक लूटी

पटना : कोतवाली से करीब 10 कदम की दूरी पर मौजूद पटना म्यूजियम के पास से पुलिस लाइन के कैंटीन कर्मचारी रंजीत कुमार की बाइक लूट ली गयी है. यह घटना बुधवार को दिनदहाड़े करीब एक बजे हुई. दरअसल रंजीत कुमार अपनी बाइक से पुलिस लाइन जा रहा था. इस दौरान पटना म्यूजियम के पास […]

विज्ञापन
पटना : कोतवाली से करीब 10 कदम की दूरी पर मौजूद पटना म्यूजियम के पास से पुलिस लाइन के कैंटीन कर्मचारी रंजीत कुमार की बाइक लूट ली गयी है. यह घटना बुधवार को दिनदहाड़े करीब एक बजे हुई. दरअसल रंजीत कुमार अपनी बाइक से पुलिस लाइन जा रहा था.
इस दौरान पटना म्यूजियम के पास उसकी बाइक और एक बोलेरो में टक्कर हो गयी. इस पर बोलेरो में बैठे लोग उतर गये और मारपीट कर रंजीत को यह कह कर बोलेरो में बैठा लिया कि चलो थाने लेकर चल रहे हैं. लेकिन उसे थाने लेकर नहीं गये, बल्कि आगे ले जाकर उतार दिया. रंजीत जब वापस घटना स्थल पर पहुंचा, तो उसकी बाइक वहां नहीं थी.
लोगाें ने बताया कि उसकी बाइक बोलेरो से उतरे दो लोग लेकर भाग गये. टक्कर के दौरान बोलेरो से उतरे थे, उनमें से दो लोग दोबारा नहीं बैठे, बल्कि वह रंजीत की बाइक लेकर भाग गये. घटना के बाद रंजीत ने कोतवाली में आवेदन दिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन होगी. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन