पटना : नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था की स्थिति बदतर हो गयी : तेजस्वी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि देश के युवा रोजगार के मामले में 45 वर्षों के सबसे काले कालखंड से जूझ रहे हैं. शिक्षित युवा डिग्रियां लेकर खाली बैठे हैं और मोदी जी पकौड़ेदार और चौकीदार-चौकीदार खेल रहे हैं. क्या सारे युवा चौकीदार ही बन जाएं या […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि देश के युवा रोजगार के मामले में 45 वर्षों के सबसे काले कालखंड से जूझ रहे हैं.
शिक्षित युवा डिग्रियां लेकर खाली बैठे हैं और मोदी जी पकौड़ेदार और चौकीदार-चौकीदार खेल रहे हैं. क्या सारे युवा चौकीदार ही बन जाएं या सब पकौड़े ही बेचें. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती चली गयी. संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों को दोहरी मार पड़ी है. अब तक 11 करोड़ लोगों ने नौकरी गंवायी है. तेजस्वी ने कहा कि गैस और पेट्रोल के दाम दोगुने से अधिक हो गये.
गरीबों का पैसा लूट कर नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे लुटेरे बिरादर भाइयों को दे दिये गये. उन्होंने कहा कि मोदी जी कितने स्मार्ट सिटी तैयार हुए. कितने आदर्श ग्राम बने. मोदी जी और नीतीश जी सिर्फ जनता को भ्रमित करने और वाहवाही लूटने का बहाना ढूंढते रहते हैं. क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हुई. बिहार में अपराध आसमान छू रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










