लोकसभा चुनाव 2019 : इस बार ग्लैमर क्षेत्र से नहीं आया कोई चेहरा, कुछ चर्चित पुराने चेहरे गायब, कुछ नये की इंट्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में इस बार नये खिलाड़ी के रूप में बिहार में कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी की इंट्री हुई. वैसे जदयू ने राजनीति में पहली दफा आये दाे डाॅक्टरों को उम्मीदवार बनाया है, पर ग्लैमर और प्रोफेश्नल क्षेत्र से बड़ा चेहरा चुनावी आखाड़े में नहीं आया. पिछले लोकसभा चुनाव में ब्यूरोक्रेसी से […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव में इस बार नये खिलाड़ी के रूप में बिहार में कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी की इंट्री हुई. वैसे जदयू ने राजनीति में पहली दफा आये दाे डाॅक्टरों को उम्मीदवार बनाया है, पर ग्लैमर और प्रोफेश्नल क्षेत्र से बड़ा चेहरा चुनावी आखाड़े में नहीं आया. पिछले लोकसभा चुनाव में ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में आये आरके सिंह और मनोज तिवारी जैसे लोगों ने राजनीति में शामिल होकर सफलता पायी थी.
इधर, दो बार पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा चुके निर्माता निर्देशक प्रकाश झा इस बार के चुनावी चर्चा से बाहर हैं.
राजनीति और सत्ता से प्रभावित होकर प्रोफेशनल खींचे चले आते हैं. उनकी इच्छा होती है कि वह भी संसद में पहुंच कर जनता की सीधे सेवा करें. इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी मैदान में हैं.
उन्होंने पार्टी भी बना ली है. वह मुंबई में फिल्मी दुनिया से संबंध रखते हैं. इसके अलावा एक नया चेहरा इस बार की राजनीति में आया है, वह है जेएनयू की छात्र राजनीति से निकले कन्हैया कुमार.
कन्हैया बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में हैं. अब तक वैसा कोई बड़ा चेहरा जो चिकित्सा क्षेत्र से हो, प्रबंधन क्षेत्र से हो, प्रशासनिक क्षेत्र से हो या शोध क्षेत्र से जुड़ा हुआ व्यक्ति चुनावी मैदान में नहीं है. वैसे चुनाव के पूर्व से एक पूर्व आइपीएस अधिकारी पटना के ऑटो पर अपना पोस्टर चिपका कर चुनाव मैदान में आने का संकेत दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




