आरआरसी पटना की शारीरिक दक्षता परीक्षा निरस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलवे भर्ती सेल, पूर्व मध्य रेल द्वारा मंगलवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया है. रेलवे भर्ती सेल, दीघाघाट, पटना की ओर से मंगलवार रात में जारी सूचना में कहा गया है कि अब यह परीक्षा तीन अप्रैल को फिर से आयोजित की जायेगी. इसी […]
विज्ञापन
पटना : रेलवे भर्ती सेल, पूर्व मध्य रेल द्वारा मंगलवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया है.
रेलवे भर्ती सेल, दीघाघाट, पटना की ओर से मंगलवार रात में जारी सूचना में कहा गया है कि अब यह परीक्षा तीन अप्रैल को फिर से आयोजित की जायेगी. इसी क्रम में 27 से 30 मार्च तक के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की संशोधित तिथियां निर्धारित की गयी हैं. सभी अभ्यर्थियों को इसकी सूचना इ-मेल या एसएमएस से दी जा रही है. 26 से 30 मार्च तक के अभ्यर्थी अपने नये कॉल लेटर को 29 मार्च से आरआरसी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. आरआरसी द्वारा जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में अभ्यर्थी आरआरसी पटना की वेबसाइट www.rrcecr.gov.in को समय समय पर देखते रहें.
पूर्व तिथि नयी तिथि
26 मार्च 03 अप्रैल
27 मार्च 03 अप्रैल
28 मार्च 04 अप्रैल
29 मार्च 05 अप्रैल
30 मार्च 06 अप्रैल
नोट: 31 मार्च से दो अप्रैल तक का शेडयूल पूर्ववत रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










