पटना : मनमर्जी की किताबों पर सीबीएसइ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सीबीएसइ ने अपने संबद्ध स्कूलों को कठोर चेतावनी देते हुए कहा है कि देखा जा रहा है कि कई स्कूलों ने किताबों की जानकारी अभी तक नहीं दी है, जबकि उन्हें ऐसा करना जरूरी है. जानकारी के अनुसार सीबीएसइ के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने संबद्ध स्कूलों को एक सर्कुलर जारी कर कहा है […]
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ ने अपने संबद्ध स्कूलों को कठोर चेतावनी देते हुए कहा है कि देखा जा रहा है कि कई स्कूलों ने किताबों की जानकारी अभी तक नहीं दी है, जबकि उन्हें ऐसा करना जरूरी है. जानकारी के अनुसार सीबीएसइ के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने संबद्ध स्कूलों को एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि बोर्ड की वेबसाइट पर लगायी जा रही किताबों की जानकारी दें.
यही नहींउन्होंने स्कूल के प्रबंधक और प्राचार्यों से भी लिखित रूप में जानकारी चाही है.साथ ही चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों में लगायी जा रही किताबों की विषय सामग्री आपत्तिजनक या असुविधाजनक पायी गयी तो स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य जिम्मेदार माने जायेंगे. यहां तक की उनकी संबद्धता भी खत्म की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










