पटना : बनायी रणनीति, चार सीटों पर लड़ेगी माले, दो वाम मोर्चा और बाकी पर समर्थन

Updated at : 24 Mar 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बनायी रणनीति, चार सीटों पर लड़ेगी माले, दो वाम मोर्चा और बाकी पर समर्थन

पटना : बिहार में भाकपा माले चार सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. आरा, सीवान, काराकाट, जहानाबाद और पाटलीपुत्र में से एक सीट पर माले ने राजद उम्मीदवार को समर्थन करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा बेगूसराय में सीपीआइ के उम्मीदवार व उजियारपुर में सीपीएम के उम्मीदवार काे समर्थन करने का निर्णय लिया गया […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में भाकपा माले चार सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. आरा, सीवान, काराकाट, जहानाबाद और पाटलीपुत्र में से एक सीट पर माले ने राजद उम्मीदवार को समर्थन करने का निर्णय लिया है.
इसके अलावा बेगूसराय में सीपीआइ के उम्मीदवार व उजियारपुर में सीपीएम के उम्मीदवार काे समर्थन करने का निर्णय लिया गया है. शनिवार को छज्जूबाग के पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी पार्टी नेताओं ने बकायदा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी. मौके पर माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाजपा के आने से लोकतंत्र, जनता के अधिकार और देश की गंगा-जमुनी संस्कृति के खिलाफ बड़ा खतरा बन गया है.
इसलिए पार्टी भाजपा के खिलाफ जनसमर्थन के साथ कार्य का रही है, लेकिन महागठबंधन ने वामपंथ को बाहर कर भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण को कमजोर किया है. 2015 के जनादेश के साथ हुए विश्वासघात से सबक नहीं ली गयी है. उन्होंने कहा कि पहले से ही माले कम सीटों पर चुनाव लड़ने की दिशा में काम कर रही थी. हमलोगों ने तय सात सीटों में वाल्मीकिनगर और कटिहार को छोड़ दिया था.
अब एक सीट पर हमें राजद समर्थन करने के लिए कह रही है. इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा होने के बाद हम लोग सात से बची पांच सीटों में एक सीट राजद के लिए छोड़ देंगे. शेष 33 सीटों पर भाजपा विरोध ताकतों को मजबूत करने का काम करेंगे. जल्द ही पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. संवाददाता सम्मेलन में माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, अमर, केडी यादव और राजाराम मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन