पटना :बीस हजार लोगों के मकान के लिए सरकार खरीदेगी जमीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार लोगों के लिए जमीन खरीदेगी. सरकार एससी, एसटी व अतिपिछड़े वर्ग के ऐसे लोगों के लिए जमीन खरीदेगी जिनके पास वास भूमि नहीं है. जिलावार लक्ष्य भी तय कर लिया गया है. सबसे अधिक पश्चिम चंपारण में और सबसे कम […]
विज्ञापन
पटना : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार लोगों के लिए जमीन खरीदेगी. सरकार एससी, एसटी व अतिपिछड़े वर्ग के ऐसे लोगों के लिए जमीन खरीदेगी जिनके पास वास भूमि नहीं है. जिलावार लक्ष्य भी तय कर लिया गया है. सबसे अधिक पश्चिम चंपारण में और सबसे कम अरवल में खरीद होगी. ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव कंवल तनुज के राज्य के सभी उपविकास आयुक्तों के पत्र लिखकर जमीन खरीद में तेजी लाने को कहा है.
उन्होंने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि 60 हजार मूल्य तक की जमीन खरीद का निबंधन शुल्क और स्टांप ड्यूटी मिलाकर मात्र सौ रूपया लगेगा. श्री तनुज के मुताबिक सबसे अधिक 2360 लोगों के लिए पश्चिम चंपारण में जमीन खरीद होगी जबकि सबसे कम अरवल में नौ लोगों के लिए खरीद होगी.शेखपुरा में 22, सीतामढ़ी में 2509, पूर्णिया में 1506, कटिहार में 1039 बेगुसराय में 1815, नालंदा में 98 और जहानाबाद में 24 लोगों के लिए सरकार चालू वित्तीय वर्ष में जमीन खरीदेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










