पटना : उर्स में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दरगाह पर की चादरपोशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मांगी सूबे के विकास और सुख समृद्धि की दुआ पटना/ पटना सिटी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना सिटी के मितन घाट स्थित सूफी संत हजरत सैय्यद शाह मखदूम मुनम पाक रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर चादरपोशी की. उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए दुआ मांगी. खानकाह के सज्जादानशीं […]
विज्ञापन
मांगी सूबे के विकास और सुख समृद्धि की दुआ
पटना/ पटना सिटी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना सिटी के मितन घाट स्थित सूफी संत हजरत सैय्यद शाह मखदूम मुनम पाक रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर चादरपोशी की. उन्होंने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए दुआ मांगी.
खानकाह के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनमी ने मुख्यमंत्री को राज्य के सुख, शांति और समृद्धि के लिए दुआ करायी. चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री ने महफिल-ए-शमां में भी हाजिरी दी और इबादत पर आधारित कव्वाली सुनी. सीएम के साथ महापौर सीता साहु, पार्षद नीलम कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार चंद्रवंशी, शिशिर गुप्ता, एसडीओ राजेश रोशन, एसपी पूर्वी राजेंद्र भील व एएसपी बलिराम चौधरी समेत काफी संख्या में जायरीन उपस्थित थे. गद्दीनशीं ने बताया कि उर्स में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका व देश भर से दरगाहों व खानकाहों के सज्जादानशीं समेत जायरीन शामिल होने आये हैं.
खानकाह में पहुंचे सीएम, मांगी दुआ
वहां से निकलने के उपरांत मुख्यमंत्री बारगाहे-इश्क-तकिया शरीफ मीतन घाट दरगाह भी पहुंचे. जहां पर खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह आमिर ख्वाजा से भेंट की. इसके बाद वहां स्थित मजार पर हाजिरी लगाते हुए दुआ मांगी. मुख्यमंत्री यहां भी लगभग दस मिनट रुके. इस दरम्यान मो हेलाल खान व मो सैफ अली समेत अन्य उपस्थित थे.
हमेशा याद रखे जायेंगे पर्रिकर
इस दौरान सीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मनोहर पर्रिकर साहब की न सिर्फ गोवा बल्कि देश भर में ख्याति थी. पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उन्होंने कहा कि वैसे तो हर किसी को जो जन्म लेता है, उसका जाना निश्चित है, लेकिन इस तरह के व्यक्ति जब छोड़कर चले जाते हैं, तो वह बेहद दुखद होता है. उनके प्रति हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










