दूसरे लोकसभा चुनाव का हाल : छोटी पार्टियों की ताकत देख सब रह गये थे दंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमोद झा 11 सीटों पर मिली थी सफलता पटना : पहले लोकसभा चुनाव के पांच साल बाद 1957 में हुए दूसरेलोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत में इजाफा हुआ. लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों ने दो का अंक पार करते हुए 11 सीटों पर सफलता पायी. सबसे अधिक झारखंड पार्टी छह सीट, छोटानागपुर संथाल […]
विज्ञापन
प्रमोद झा
11 सीटों पर मिली थी सफलता
पटना : पहले लोकसभा चुनाव के पांच साल बाद 1957 में हुए दूसरेलोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत में इजाफा हुआ. लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों ने दो का अंक पार करते हुए 11 सीटों पर सफलता पायी. सबसे अधिक झारखंड पार्टी छह सीट, छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी तीन सीटों पर जीत हासिल की थी. दूसरे लोकसभा चुनाव में किसान मजदूर प्रजा पार्टी व सोशलिस्ट पार्टी का विलय हुआ. विलय होकर बनी नयी पार्टी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के दो उम्मीदवार चुनाव में विजयी हुए. निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर चुनाव जीतने में सफल रहे. कांग्रेस के 41 उम्मीदवार विजयी रहे. पहले लोकसभा चुनाव में झारखंड पार्टी के तीन व छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के मात्र एक उम्मीदवार विजयी हुए थे.
इन जगहों पर मिली जीत
झारखंड पार्टी ने दुमका में दो सीटों के अलावा रांची पूर्व सहित सिंहभूम, रांची वेस्ट व लोहरदगा तीनों आरक्षित सीट पर कब्जा जमाया . छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी चतरा, गिरिडीह व हजारीबाग, जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी छपरा व सीतामढ़ी में जीत हासिल की थी. बक्सर में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी.
वोट में हुआ इजाफा
चुनाव मैदान में उतरी क्षेत्रीय पार्टियों के वोट में भी इजाफा हुआ. झारखंड पार्टी ने 12 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में खड़ा किया था. पार्टी को कुल 751830 वोट प्राप्त हुआ. छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के 11 उम्मीदवार को कुल 501359 वोट मिले. प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने अपने 40 उम्मीदवारों काे चुनाव मैदान में उतारा था.
पार्टी को कुल 2165462 वोट हासिल हुआ. भारतीय जन संघ के दो उम्मीदवार काे कुल 51416, सपीआइ के 13 उम्मीदवार को कुल 502707 वोट मिले. चुनाव में उतरे 60 निर्दलीय उम्मीदवार को 1584894 वोट व कांग्रेस के 51 उम्मीदवार को कुल 4450208 वोट प्राप्त हुए थे.
पांच महिलाओं को जीत
चुनाव में सात महिलाओं ने अपने भाग्य आजमाये थे. इसमें पांच महिलाओं को जीत का सेहरा मिला. बांका से कांग्रेस की शंकुतला देवी, बाढ़ से कांग्रेस की तारकेश्वरी देवी, नवादा से कांग्रेस की सत्यभामा देवी, चतरा से छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी की विजया राजे व इस पार्टी की ही ललिता राज्य लक्ष्मी को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जीत मिली. छपरा से कांग्रेस की लीलादेवी वर्मा व महाराजगंज से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की तारा रानी दूसरे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




