पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर बन रही रणनीति, जदयू तैयार कर रहा अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर रही है. इसे चुनाव की अधिसूचना जारी होने के अनुसार चुनाव आयोग को भेजा जायेगा. इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई पुराने चेहरे शामिल हैं. जदयू के सूत्रों का कहना […]
विज्ञापन
पटना : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर रही है. इसे चुनाव की अधिसूचना जारी होने के अनुसार चुनाव आयोग को भेजा जायेगा. इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई पुराने चेहरे शामिल हैं.
जदयू के सूत्रों का कहना है कि सात चरणों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. इसकी अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी. इसी तरह हरेक चरण का मतदान और उसकी अधिसूचना जारी करने की तिथि तय कर दी गयी है.
ये होंगे शामिल : जदयू के सूत्रों का कहना है बिहार में यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा. इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची में वे नंबर वन हैं. वहीं सूची में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह सहित पार्टी के सभी मंत्री, राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन सहित अन्य नेता शामिल हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










