पटना : जदयू पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Mar 2019 8:16 AM
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होती रही. फिलहाल एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर जदयू की नजर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे की घोषणा पर टिकी है. इसकी […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने मुलाकात की. इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होती रही. फिलहाल एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर जदयू की नजर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे की घोषणा पर टिकी है. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है और एक-दो दिनों में घोषणा होने की संभावना है.
जदयू के सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शनिवार के बाद रविवार को भी नीतीश कुमार से मुलाकात की. वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह पार्टी की गतिविधियों को लेकर दिनभर व्यस्त रहे. सूत्रों का कहना है कि भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बंटवारे की घोषणा के बाद जदयू लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा करेगा.
एनडीए के सूत्रों का कहना है सभी घटक दलों के बीच सबकुछ तय हो चुका है. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का बंटवारा भी हो चुका है. केवल इसकी घोषणा बाकी है जो मंगलवार तक होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो सभी दल अंदर ही अंदर अपने बेहतर उम्मीदवार के चयन पर मंथन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










