पटना : तेजस्वी डाटा की किताबें पढ़कर दे रहे हैं ज्ञान: संजय सिंह

Updated at : 11 Mar 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी डाटा की किताबें पढ़कर दे रहे हैं ज्ञान: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव डाटा की किताबें पढ़कर आजकल ज्ञान दे रहे हैं, वे इतिहास में भी देखें. मंडल कमीशन बीपी सिंह के शासनकाल में लागू हुआ, लेकिन लालू प्रसाद ने आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति की. वहीं नीतीश कुमार ने इसे सही रूप […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव डाटा की किताबें पढ़कर आजकल ज्ञान दे रहे हैं, वे इतिहास में भी देखें. मंडल कमीशन बीपी सिंह के शासनकाल में लागू हुआ, लेकिन लालू प्रसाद ने आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति की. वहीं नीतीश कुमार ने इसे सही रूप में जमीं पर उतारा.
संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश ने महादलितों की सुविधा के लिए महादलित विकास मिशन की स्थापना की. पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं यहां तक कि छात्राओं तक को भी आरक्षण के साथ अन्य सुविधाएं दीं. वे इंजीनियर के साथ सोशल इंजीनियरिंग में भी सफल हैं. उन्हें अगड़ाें और पिछड़ों दोनों का समर्थन है.
राजद पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि उसके शासनकाल में केवल लोगों को ठगा और लूटा गया. वहीं नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाकर बेटियों को सशक्त, शिक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया. इसी तरह से युवाओं को फोकस में रखकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता और तकनीकी कौशल निर्माण जैसे बहुआयामी कदम उन्हें काबिल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन