लोकसभा चुनाव के साथ ही नवादा और डेहरी में विधानसभा उपचुनाव भी होंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार में दो विधानसभा सीटों नवादा और डेहरी में उपचुनाव भी कराये जायेंगे. पहले चरण में नवादा लोकसभा चुनाव के साथ ही नवादा विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा. राजद विधायक राजवल्लभ प्रसाद के नाबालिग से रेप मामले में सजायाफ्ता होने के बाद उनकी […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार में दो विधानसभा सीटों नवादा और डेहरी में उपचुनाव भी कराये जायेंगे. पहले चरण में नवादा लोकसभा चुनाव के साथ ही नवादा विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा.
राजद विधायक राजवल्लभ प्रसाद के नाबालिग से रेप मामले में सजायाफ्ता होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गयी थी. इसी तरह से डेहरी विधानसभा का उपचुनाव 19 मई को काराकाट लोकसभा चुनाव के साथ कराया जायेगा. यह सीट राजद के विधायक इलियास हुसैन को अलकतरा घोटाले में सजा होने के बाद रिक्त हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










