कैबिनेट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मियों और अफसरों की शिकायतों का निबटारा 60 दिनों में, ..जानें पूरी बात

Updated at : 08 Mar 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मियों और अफसरों की शिकायतों का निबटारा 60 दिनों में, ..जानें पूरी बात

पटना : बिहार के अधिकारियों और सरकारी कर्मियों की शिकायतों का निबटारा अब 60 दिनों में किया जायेगा. इसके लिए नयी शिकायत निवारण नियमावली को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इस नयी नियमावली का लाभ कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मियों को भी मिलेगा. बिहार सरकार के सेवारत अधिकारी और कर्मियों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के अधिकारियों और सरकारी कर्मियों की शिकायतों का निबटारा अब 60 दिनों में किया जायेगा. इसके लिए नयी शिकायत निवारण नियमावली को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इस नयी नियमावली का लाभ कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मियों को भी मिलेगा.

बिहार सरकार के सेवारत अधिकारी और कर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मियों को कर्मियों की प्रोन्नति, सेवांत लाभ, पेंशन, नियुक्ति, सेवा आदि बिंदुओं की समस्याओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा. शिकायतों के लिए सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन ही शिकायतकर्ता को तिथि भी मिलेगी और सुनवाई की जायेगी. शिकायतों के निबटारे के लिए 60 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. अगर शिकायतों का निबटारा 60 दिनों में नहीं होता है, तो संबंधित कर्मी या अधिकारी आगे अपील कर सकते हैं. शिकायतों के निबटारे के लिए सभी जिलों और विभागों में शिकायत निवारण पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. इसमें स्थापना के वरीय अधिकारियों को रखा जायेगा. विभाग स्तर पर उप सचिव के स्तर के अधिकारी यह जिम्मेदारी निभायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन