ePaper

राज्यकर्मियों को अप्रैल में मिलेगा तीन माह का एरियर

Updated at : 08 Mar 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यकर्मियों को अप्रैल में मिलेगा तीन माह का एरियर

पटना : राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के कैबिनेट के फैसले के बाद वित्त विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. यह लाभ जनवरी, 2019 से मिलेगा. जनवरी से मार्च तक का एरियर उन्हें नये वित्तीय वर्ष के पहले महीने अप्रैल में ही मिल जायेगा. महंगाई भत्ता नौ […]

विज्ञापन
पटना : राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के कैबिनेट के फैसले के बाद वित्त विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी. यह लाभ जनवरी, 2019 से मिलेगा.
जनवरी से मार्च तक का एरियर उन्हें नये वित्तीय वर्ष के पहले महीने अप्रैल में ही मिल जायेगा. महंगाई भत्ता नौ से बढ़ाकर 12% करने से राज्य के खजाने पर करीब 1100 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और इससे करीब नौ लाख कर्मियों व पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. इस बढ़ोतरी का लाभ हाइकोर्ट, बिहार विधानसभा, विधान परिषद के वर्तमान व रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन