ePaper

पटना के गली-मुहल्ले होंगे सीसीटीवी से कवर, 110 करोड़ रुपये की मंजूरी

Updated at : 06 Mar 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के गली-मुहल्ले होंगे सीसीटीवी से कवर, 110 करोड़ रुपये की मंजूरी

अपराध नियंत्रण के लिए सेफ सिटी सर्विलांस योजना पटना : राज्य के सार्वजनिक स्थलों पर महिला छेड़खानी रोकने एवं अपराध नियंत्रण के लिए सेफ सिटी सर्विलांस योजना के तहत सबसे पहले पटना जिला (पटना रेल सहित) को चयनित किया गया है. इस योजना के तहत राजधानी के सभी सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. […]

विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के लिए सेफ सिटी सर्विलांस योजना
पटना : राज्य के सार्वजनिक स्थलों पर महिला छेड़खानी रोकने एवं अपराध नियंत्रण के लिए सेफ सिटी सर्विलांस योजना के तहत सबसे पहले पटना जिला (पटना रेल सहित) को चयनित किया गया है. इस योजना के तहत राजधानी के सभी सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. राज्य कैबिनेट ने इस मद में 110 करोड़ की स्वीकृति दी है.
कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है. इस पर 110 करोड़ 67 लाख 56 हजार 400 रुपये खर्च होंगे. बेलट्राॅन के खाते में 49 करोड़ 36 लाख की राशि पीएल खाते में है. अब यह राशि पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड को उपलब्ध करायी जायेगी.
पहले इस योजना के तहत बेल्ट्राॅन को सीसीटीवी कैमरा लगवाना था, लेकिन बाद में यह काम स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पास चला गया. बीच में बेल्ट्रॉन ने इसके लिए टेंडर भी निकाला था, लेकिन कुछ तकनीकी कमी के कारण इसे रद्द करना पड़ा. इस वजह से इस मद में बेल्ट्रॉन के एकाउंट में पड़े पैसे वापस स्मार्ट सिटी को ट्रांसफर किये जायेंगे.
इस योजना के तहत शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डा समेत सभी प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों के अलावा स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल और भीड़-भाड़ वाले तमाम जगहों पर कैमरे लगाये जायेंगे. पटना के प्रमुख मोहल्लों और इसके मुख्य मार्गों में भी ये कैमरे लगाने हैं.
चौबीस घंटे काम करने वाले इन कैमरों का एक कंट्रोल सेंटर पटना जिला में बनेगा. यहां से सभी स्थानों पर इसके माध्यम से नजर रखी जा सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन