जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा- तेजस्वी भ्रष्टाचार की वजह से रन आउट हो गये

Updated at : 02 Mar 2019 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा- तेजस्वी भ्रष्टाचार की वजह से रन आउट हो गये

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपनी पहली सियासी पारी में ही भ्रष्टाचार की वजह से रन आउट हो गये. क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए जो अनुभव उन्होंने हासिल किया उसका इस्तेमाल राजनीति में नहीं किया. जैसे ज्यादा रन बटोरने के चक्कर में बल्लेबाज के रन […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपनी पहली सियासी पारी में ही भ्रष्टाचार की वजह से रन आउट हो गये. क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए जो अनुभव उन्होंने हासिल किया उसका इस्तेमाल राजनीति में नहीं किया.
जैसे ज्यादा रन बटोरने के चक्कर में बल्लेबाज के रन आउट होने की संभावना बढ़ जाती है, उसी तरह संपत्ति की भूख ने उनको पॉलिटिकल पवेलियन में बैठा दिया. सिंह ने कहा कि तेजस्वी में यदि हुनर होता तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह अवश्य सीख लेते कि विकास की पिच पर बल्लेबाजी कैसे की जाती है. क्रिकेट का मैदान हो या राजनीति का, नाबाद वही रहता है
जो इमानदारी का संकल्प लेकर पारी खेलने उतरता है. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने किस बात का संकल्प लिया है? भ्रष्टाचार के जरिये संपत्ति संग्रह का? इस संकल्प सिद्धि के लिए राजद के शासनकाल में जो जुल्म और अन्याय किया गया है वह जगजाहिर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन