पटना : मैट्रिक की परीक्षा हुई समाप्त, अंतिम दिन शांतिपूर्ण रहा माहौल

पटना : 21 फरवरी से प्रारंभ हुई मैट्रिक परीक्षा शुक्रवार 28 फरवरी को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के साथ पूरी हो गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई. शुक्रवार को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों के तहत उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी, अरबी विषयों तथा गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित […]
पटना : 21 फरवरी से प्रारंभ हुई मैट्रिक परीक्षा शुक्रवार 28 फरवरी को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा के साथ पूरी हो गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई. शुक्रवार को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों के तहत उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी, अरबी विषयों तथा गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला विषयों की परीक्षा हुई
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा के अंतिम दिन शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौर में वे मीठापुर स्थित दयानंद कन्या विद्यालय, गर्दनीबाग स्थित एसआरपीएस राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय आदि का औचक निरीक्षण कर वहां की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




