पटना : यात्रियों की सुविधा को लेकर पूमरे का निर्णय, जून-जुलाई तक चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 8:44 AM

विज्ञापन

पटना : रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल की ओर से ट्रेन संख्या 07005/06 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 07007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 07009/10 सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल और ट्रेन संख्या 07091/92 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराया जा रहा था. इन चारों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जून-जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया […]

विज्ञापन

पटना : रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल की ओर से ट्रेन संख्या 07005/06 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 07007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल, ट्रेन संख्या 07009/10 सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल और ट्रेन संख्या 07091/92 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराया जा रहा था. इन चारों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जून-जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी.

ट्रेन संख्या 07005/06 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल : ट्रेन संख्या 07005/06 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल का परिचालन फेरे में वृद्धि करते हुए 30 जून तक किया गया है. ट्रेन संख्या 07005 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल सात मार्च से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को हैदराबाद से रात्रि 9:30 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल 10 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से रात्रि के 1:30 बजे खुलेगी.

07007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन : ट्रेन संख्या 07007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन फेरे में बढ़ोतरी करते हुए दो जुलाई तक किया गया हैं. ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन दो मार्च से 29 जून तक चलेगी.

सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल

ट्रेन संख्या 07009/10 सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन परिचालन फेरे में वृद्धि करते तीन जुलाई तक किया गया है. ट्रेन संख्या 07009 सिकंदराबाद-बरौनी स्पेशल ट्रेन तीन मार्च से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को सिकंदराबाद से रात्रि 10:00 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07010 बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन छह मार्च से तीन जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से सुबह 7:10 बजे खुलेगी.

07091/92 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल: ट्रेन संख्या 07091/92 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन फेरे में बढ़ोतरी करते हुए 28 जून तक किया गया हैं. ट्रेन संख्या 07091 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को सिकंदराबाद से रात्रि 9:40 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 07092 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन आठ मार्च से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से दिन के 12:45 बजे खुलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन