पटना : दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचायेगा आयोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:44 AM
पटना : प्रदेश के पांच लाख 93 हजार 779 दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का इंतजाम चुनाव आयोग करेगा. इसके लिए जिलावार दिव्यांगों की सूची बना ली गयी है. सबसे अधिक पटना में 30 हजार 676 और सबसे कम शेखपुरा में 1824 दिव्यांग वोटर हैं. इन मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के […]
पटना : प्रदेश के पांच लाख 93 हजार 779 दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने का इंतजाम चुनाव आयोग करेगा. इसके लिए जिलावार दिव्यांगों की सूची बना ली गयी है.
सबसे अधिक पटना में 30 हजार 676 और सबसे कम शेखपुरा में 1824 दिव्यांग वोटर हैं. इन मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए व्हील चेयर और गाड़ियों के इंतजाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
निर्वाचन विभाग ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भी लिखा है. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने और वापस घर छोड़ने के लिए सरकारी वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसे लेकर निर्वाचन विभाग से गाइडलाइन जारी हो गयी है. चुनाव आयोग के आदेशानुसार इसके लिए प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट नोडल अधिकारी लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










