पटना : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में तीन दिवसीय आरोग्य मेला शुरू

पटना : आयुर्वेद के जनक आचार्य जीवक बिहार के नालंदा (राजगीर) जिले के ही थे. सही मायने में आयुर्वेद की पहचान बिहार से ही शुरू हुई, जो पूरी दुनिया में फैली. यह सिलसिला बरकरार रहे, इसके लिए आचार्य जीवक के गृह निवास राजगीर में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बनाने की मांग सरकार से की गयी है. […]
पटना : आयुर्वेद के जनक आचार्य जीवक बिहार के नालंदा (राजगीर) जिले के ही थे. सही मायने में आयुर्वेद की पहचान बिहार से ही शुरू हुई, जो पूरी दुनिया में फैली. यह सिलसिला बरकरार रहे, इसके लिए आचार्य जीवक के गृह निवास राजगीर में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बनाने की मांग सरकार से की गयी है.
इसके अलावा बेगूसराय में भी आयुर्वेद यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की गयी है. यह बातें राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल वैद्य दिनेश्वर प्रसाद ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित हो रहे आरोग्य मेले में कही.
शुक्रवार को मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के विकास को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग का विशेष ध्यान है. उन्होंने मेले में लगे सभी स्टॉल व प्रदर्शनी का निरीक्षण कर सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




