पटना : डेढ़ लाख कर्मियों के वोटों की गिनती खास तरीके से की जायेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार से बाहर या विदेश में काम कर रहे करीब एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने फुल प्रूफ इंतजाम किया है. अबकी बार इटीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसफर्ड बैलेट सिस्टम) से वोटिंग करायी जायेगी. इसके तहत वोटिंग से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया क्विक रेस्पांस (क्यूआर) कोड के […]
विज्ञापन
पटना : बिहार से बाहर या विदेश में काम कर रहे करीब एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने फुल प्रूफ इंतजाम किया है.
अबकी बार इटीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसफर्ड बैलेट सिस्टम) से वोटिंग करायी जायेगी. इसके तहत वोटिंग से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया क्विक रेस्पांस (क्यूआर) कोड के माध्यम से पूरी होगी. गिनती के लिए खास प्रकार का स्कैनर लगाया जायेगा. एक वोट की गिनती में चार मिनट का समय लगेगा. लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्यूआर कोड स्कैनर खरीदने के निर्देश सभी जिला पदाधिकारियों को दिये गये हैं.
पहली बार चुनाव में डिजिटल फाॅर्म में ऑनलाइन पोस्टल बैलेट भेजा जायेगा. इस बार पोस्टल बैलेट के लिए सेना के जवानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वह ऑनलाइन पोस्टल बैलेट डाउनलोड कर सकेंगे. इसे भरकर उन्हें डाक के माध्यम से भेजना होगा. इसके लिए जवान-अधिकारी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










