पटना : शिकायतों के निबटारे में निगम का कॉम्बैट सेल हो गया है फेल
Updated at : 20 Feb 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

हर दिन 35-40 शिकायतें, 40 फीसदी का ही हो रहा निबटारा पटना : निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग गंदगी, कचरे के ढेर, जलजमाव, मृत पशु, पीने के पानी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. इनकी शिकायतों को एक फोन कॉल (टॉल फ्री नंबर) पर दूर करने के लिए कॉम्बैट सेल की व्यवस्था की […]
विज्ञापन
हर दिन 35-40 शिकायतें, 40 फीसदी का ही हो रहा निबटारा
पटना : निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग गंदगी, कचरे के ढेर, जलजमाव, मृत पशु, पीने के पानी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. इनकी शिकायतों को एक फोन कॉल (टॉल फ्री नंबर) पर दूर करने के लिए कॉम्बैट सेल की व्यवस्था की गयी.
इस सेल को सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम से भी जोड़ा गया, ताकि शिकायतें निर्धारित समय-सीमा में निबटायी जा सकें. इस कॉम्बैट सेल के बेहतर ढंग से संचालन की जिम्मेदारी दी गयी. लेकिन, चयनित एजेंसी पिछले छह माह से दर्ज शिकायतों को समय-सीमा के अंदर निबटाने में नाकाम साबित हुई है. अब निगम प्रशासन एजेंसी को टर्मिनेट करने की योजना बना रहा है.
सबसे अधिक कचरा नहीं उठाने की शिकायतें : नगर निगम के कॉम्बैट सेल में रोजाना औसतन 35 से 40 शिकायतें दर्ज की जाती हैं. इसमें सबसे अधिक शिकायतें कचरा नहीं उठने और नाला जाम से संबंधित होती हैं. इनमें महज 35-40 फीसदी मामलों का निबटारा ही संभव हो पा रहा है. वहीं, अभियंत्रण से संबंधित खुले मैनहोल, नाला ढकने और आधा-अधूरे बने नालों की शिकायतों के निष्पादन में महीनों लग जा रहा हैं.
नहीं हो रही उपकरणों की निगरानी :
ठोस कचरा प्रबंधन के तहत निगम प्रशासन ने 375 ऑटो-टीपर, 75-75 छोटी-बड़ी जेसीबी, 182 इ-कार्ट, 112 ट्रक और हाइवा की खरीदारी की गयी. हर वाहन में जीपीएस इंस्टॉल किये गये, ताकि कॉम्बैट सेल के जरिये वाहनों की निगरानी की जा सके.
एजेंसी को करने थे ये काम
– रोजाना सोशल मीडिया पर निगम की एक्टिविटी अपलोड करना
– नागरिकों के बीच सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाना
– लंबित शिकायतों का निष्पादन कराना, निगरानी सिस्टम डेवलप करना
– सेल में कार्यरत कर्मियों के लिए प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि को लेकर कार्यक्रम
– प्रत्येक माह कॉम्बैट सेल की रिपोर्ट नगर आयुक्त को उपलब्ध करना
कॉम्बैट सेल का टॉल फ्री नंबर : 18003456644
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




