पटना : कोर्ट के फैसले के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियमित बहाली

पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि माननीय सर्वोच्चय न्यायालय में समान काम, समान वेतन का मामले में फैसला आने वाला है. इसके पूर्व कंप्यूटर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं हो सकती है. केदारनाथ पांडेय के ध्यानाकर्षण के जवाब में मंत्री ने कहा कि हाइस्कूलों में एक हजार कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली […]
पटना : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि माननीय सर्वोच्चय न्यायालय में समान काम, समान वेतन का मामले में फैसला आने वाला है. इसके पूर्व कंप्यूटर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं हो सकती है. केदारनाथ पांडेय के ध्यानाकर्षण के जवाब में मंत्री ने कहा कि हाइस्कूलों में एक हजार कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया चल रही थी.
मामला कोर्ट में रहने के कारण यह मामला प्रक्रियाधीन है. उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला आने पर नियमित बहाली की प्रक्रिया होगी. जो संविदा पर पूर्व से बहाल थे और उनका संविदा खत्म हो गया है, उनको भी दोबारा रखने की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




