पटना : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह के बेटे के वकील को मारने की धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह हत्याकांड में उनके बेटे राकेश रौशन के वकील सुनील कुमार पाठक को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में राकेश रौशन व उनके वकील सुनील कुमार पाठक ने अगमकुआं थाने में लिखित शिकायत की है. इंजीनियर राकेश रौशन ने पुलिस को बताया है कि […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा नेता बृजनाथी सिंह हत्याकांड में उनके बेटे राकेश रौशन के वकील सुनील कुमार पाठक को फोन कर जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में राकेश रौशन व उनके वकील सुनील कुमार पाठक ने अगमकुआं थाने में लिखित शिकायत की है. इंजीनियर राकेश रौशन ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता बृजनाथी सिंह हत्याकांड का केस ट्रायल संख्या 148/17 पटना सिटी कोर्ट में चल रहा है. सुनील कुमार पाठक पटना उच्च न्यायालय के वकील हैं.
गुरुवार की दोपहर उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने उन्हें यह कहा कि अगर तुमने बृजनाथी सिंह हत्याकांड केस को देखना बंद नहीं किया, तो तुम्हारा भी हश्र बृजनाथी सिंह जैसा कर देंगे. राकेश रौशन ने बताया कि जिस मोबाइल फोन से उनके वकील को फोन आया था, उससे ही उन्हें भी सात बार कॉल आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










