पटना : एक किग्रा सीएनजी में 20 किमी चलेगी कार, दाम 40 रू

Published at :15 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एक किग्रा सीएनजी में 20 किमी चलेगी कार, दाम 40 रू

पटना : अगले दो दिनों बाद राजधानी में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की सप्लाइ शुरू हो जायेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंडियन आॅयल के दो पेट्रोल पंप ऑटो केयर (बेली रोड, रुकनपुरा) और सिटी फ्यूल (टोल प्लाजा, दीदारगंज) से वाहन मालिकों को सीएनजी मिलने लगेगा. 17 फरवरी काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरौनी से रिमोट […]

विज्ञापन
पटना : अगले दो दिनों बाद राजधानी में भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की सप्लाइ शुरू हो जायेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंडियन आॅयल के दो पेट्रोल पंप ऑटो केयर (बेली रोड, रुकनपुरा) और सिटी फ्यूल (टोल प्लाजा, दीदारगंज) से वाहन मालिकों को सीएनजी मिलने लगेगा. 17 फरवरी काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरौनी से रिमोट कंट्रोल से सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन दोपहर 12 बजे करेंगे. उद्घाटन के मौके पर लगभग 50 से अधिक ऑटो में सीएनजी की सप्लाइ की जायेगी.
इसके लिए टीवीएस, बजाज और पियाजियो ऑटो कंपनी ने ऑटो रिक्शा मंगवाया है. लेकिन ऑटो शोरूम के प्रबंधक कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. गेल के वरीय अधिकारी रजनीश गोयल ने बताया कि ऑटो केयर में ऑनलाइन सीएनजी की सप्लाइ होगी, जबकि सिटी फ्यूल में ऑफलाइन सप्लाइ होगी. सीएनजी गया, सिलाव, नौबतपुर होते हुए पटना पहुंचेगी. ऑटो केयर में 40 सिलिंडर, जबकि सिटी फ्यूल में 60 सिलिंडर और दो-दो डिस्पेंसर लगाये गये हैं.
आइओसी चेयरमैन कल आयेंगे पटना : कार्यक्रम को ले गुरुवार को गेल के अधिकारी जुटे रहे. मिली जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव कुमार 16 फरवरी को दोनों सीएनजी स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे. गेल ने 1990 में दिल्ली और मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे शुरू किया था. लेकिन 29 साल बाद पटना में सीएनजी सप्लाइ शुरू हो रही है.
पीएम नरेंद्र मोदी बरौनी से रिमोट कंट्राेल से करेंगे उद्घाटन
सीएनजी ऑटो के चार वेरिएंट को मिला टाइप एप्रूवल : कोई भी पटना शहरी क्षेत्र में चलाने के लिए सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. परिवहन विभाग ने इसके चार वेरिएंट को टाइप एप्रूवल दे दिया है.
इनमें पियाजियो, बजाज, अतुल और महेंद्रा के मॉडल शामिल हैं. लोगों की सुुविधा के लिए 17 फरवरी तक इन्हें परिवहन विभाग के साइट पर अपलोड कर दिया जायेगा. जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि डीजल और पेट्रोल चालित वाहनों पर आउटलेट की संख्या बढ़ने के बाद निर्णय होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन