पटना : 24 घंटे में सील होगा राजेंद्र नगर स्थित ममता गर्ल्स हॉस्टल
Updated at : 13 Feb 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजेंद्र नगर के रोड नं-5ए स्थित भूखंड संख्या-143 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है. इस भूखंड पर पहले से ममता गर्ल्स हॉस्टल संचालित किया जा रहा है. मंगलवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी व बांकीपुर के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि 24 घंटे […]
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर के रोड नं-5ए स्थित भूखंड संख्या-143 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है. इस भूखंड पर पहले से ममता गर्ल्स हॉस्टल संचालित किया जा रहा है. मंगलवार को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी व बांकीपुर के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर ममता गर्ल्स हॉस्टल को सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.
दरअसल, अवैध निर्माण के विरुद्ध स्थानीय निवासी अारपी वर्मा व डीके सिंह ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत किया. इस शिकायत के आधार पर अभियंताओं की टीम ने जांच किया और अभियंताओं के प्रतिवेदन पर 29 जनवरी को निगरानीवाद 09बी/19 दर्ज करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगायी गयी.
लेकिन, बिल्डिंग निर्माता ममता प्रसाद ने निर्माण कार्य जारी रखी. निर्माण पर रोक होने के बावजूद कार्य करने के आरोप में एक फरवरी को प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कदमकुआं थाना को सूचित किया गया.
इसके बावजूद बिल्डिंग में निर्माण कार्य जारी रखा गया है. अब नगर आयुक्त ने नगरपालिका एक्ट की धारा 324(4) की प्रावधान के अनुरूप सील करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




