पटना : शिक्षा अभ्यर्थियों का जुलूस व विभिन्न संगठनों का धरना
Updated at : 13 Feb 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विधानमंडल के समक्ष अपनी मांगों को रखने को शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी संगठनों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें विवि व कॉलेज कर्मचारी से लेकर उर्दू-बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थी तक शामिल रहे. संगठनों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे.ऊर्दू टीइटी अभ्यर्थी : […]
विज्ञापन
पटना : विधानमंडल के समक्ष अपनी मांगों को रखने को शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी संगठनों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें विवि व कॉलेज कर्मचारी से लेकर उर्दू-बंगला स्पेशल टीइटी अभ्यर्थी तक शामिल रहे.
संगठनों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे.ऊर्दू टीइटी अभ्यर्थी : साइंस कॉलेज से उर्दू टीइटी ग्रेस पास उम्मीदवारों का जत्था एक बड़ी रैली के शक्ल में अशोक राजपथ से निकला, जिसे कारगिल चौक पर रोक दिया गया. 1800 दिनों से ये उम्मीदवार रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड ने सबसे पहले उर्दू टीइटी का रिजल्ट दिया. जिला प्रखंड व पंचायत स्तर पर आवेदन करवाया गया.
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद 12,000 उम्मीदवारों को फेल कर दिया गया. रैली में अशफाक अहमद, शहीद अख्तर, अमन, साकिब समेत कई मौजूद थे.
संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षक-कर्मी : बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के द्वारा संबद्ध डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण या घाटानुदानित करने, समान काम के लिए समान वेतन, बकाया अनुदान का एक मुश्त भुगतान, विवि के सभी निकायों में भागीदारी सुनिश्चित करने, शासी निकाय के सभी सदस्यों का कार्यकाल एक समान करने, भविष्य निधि कोष आदि को लेकर बिहार विधान सभा का घेराव किया तथा धरना पर बैठे. उनके समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा ने धरना दिया. महासंघ के मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम, प्रो सदानंद यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
समग्र संस्कृत सह संस्कृत शिक्षक कल्याण संस्थान ने धरना दिया. कामेश्वर मिश्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 31 अगस्त, 2010 को 300621 और अन्य प्रस्तावित संस्कृत विद्यालयों को स्वीकृति देकर वेतन भुगतान किया जाये.
वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षा कर्मियों ने विधानमंडल के समक्ष विशाल प्रदर्शन व घेराव किया. इन्होंने भी समान काम के लिए समान वेतन की मांग की.
उधर बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने राज्य कर्मियों की भांति एक जनवरी 2016 से प्रभावी सातवां पुनरीक्षित वेतनमान कॉलेज एवं विवि के शिक्षकेतर पदाधिकारिोयं एवं कर्मचारी के लिए अधिसूचित करने की मांग की. एमयू एवं उसके अंगीभूत कॉलेज तथा अन्य विवि एवं उसके कॉलेज के लिए राज्य कर्मियों के लिए लागू एसपीपी एवं एमएसीपी नियमावली के अनुसार वेतन निर्धारण की प्रक्रिया अपनायी जायें.
बिहार संविदा कर्मी शिक्षा सेवक, शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) संघ ने गर्दनीबाग में धरना जारी रखा. प्रदेश सचिव श्याम कुमार ने कहा कि मरकज अपने बाल बच्चों के साथ विधानसभा का घेराव करेगी. धरना में मो अहमद, मो सुभान, रघुनंदन, सतीश आदि छात्र शामिल रहेंगे. समग्र संस्कृत सह संस्कृत शिक्षक कल्याण संस्थान ने धरना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




