पटना : आइजीआइएमएस व एनएमसीएच में बनेंगे ढाई-ढाई हजार बेड के अस्पताल

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएमसीएच में पांच हजार बेड के अस्पताल के बाद अब एनएमसीएच और आइजीआइएमएस में भी ढ़ाई-ढ़ाई हजार बेड के अस्पताल बनेंगे. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पीएमसीएच के पांच हजार बेड के अस्पताल की डीपीआर तैयार हो गयी है और बहुत जल्द ही […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएमसीएच में पांच हजार बेड के अस्पताल के बाद अब एनएमसीएच और आइजीआइएमएस में भी ढ़ाई-ढ़ाई हजार बेड के अस्पताल बनेंगे. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. पीएमसीएच के पांच हजार बेड के अस्पताल की डीपीआर तैयार हो गयी है और बहुत जल्द ही उसका टेंडर हो जायेगा.
यह दुनिया का पहला अस्पताल होगा, जहां पांच हजार बेड होंगे. वह शुक्रवार को पटना के राजेंद्रनगर अस्पताल में 106 बेड का अति विशिष्ट नेत्र अस्पताल व लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल राजवंशीनगर के ट्रॉमा सेंटर के शिलान्यास सह कार्यारंभ समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पुराने सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त कर उसका नवीनीकरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










