बिहार मांग रहा राहुल गांधी से जवाब : सुशील मोदी
Updated at : 03 Feb 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं, इसलिए जनता जानना चाहेगी कि रेलवे के होटल के बदले जमीन लिखवाने वाले लालू प्रसाद और फर्जी कंपनियों के जरिये बेनामी संपत्ति बनाने वाले तेजस्वी की पार्टी राजद से कांग्रेस ने रिश्ता […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं, इसलिए जनता जानना चाहेगी कि रेलवे के होटल के बदले जमीन लिखवाने वाले लालू प्रसाद और फर्जी कंपनियों के जरिये बेनामी संपत्ति बनाने वाले तेजस्वी की पार्टी राजद से कांग्रेस ने रिश्ता क्यों नहीं तोड़ा?
क्या यह वही कांग्रेस रह पायी है, जिसे डाॅ राजेंद्र प्रसाद और आचार्य कृपालानी जैसे महान नेताओं ने बनाया था? क्या बिहार में कांग्रेस ऐसे चेहरे को बड़ा भाई मान कर वोट मांगेगी, जिसने 26 साल की उम्र में 26 संपत्ति बनाने के बारे में अब तक बिंदुवार जवाब नहीं दिया है?
उसके नेताओं को तीस साल का हिसाब देना होगा़ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लगभग तीन दशक बाद 2019 के दूसरे माह में जब पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है राहुल गांधी को बताना होगा कि भागलपुर दंगा किसकी गलती से हुआ था? दंगे के मुख्य अभियुक्त कामेश्वर यादव को सियासी सरपरस्ती देने वाले लालू प्रसाद से कांग्रेस ने क्यों हाथ मिला लिये?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




