पटना : हीरा पैलेस पर 10 लाख का जुर्माना, 30 दिनों में अवैध हिस्सा तोड़ने का आदेश
Updated at : 01 Feb 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी के डाकबंगला चौराहा के समीप स्थित हीरा पैलेस स्वीकृत नक्शा व बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन कर बनाया जा रहा था. इस आरोप में निगरानीवाद संख्या 228ए/01 दर्ज की गयी. निगरानीवाद केस दर्ज होने के बाद लगातार नगर आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई की गयी. लेकिन, प्रतिवादी बाल मनोहर जलान ने नगर आयुक्त […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी के डाकबंगला चौराहा के समीप स्थित हीरा पैलेस स्वीकृत नक्शा व बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन कर बनाया जा रहा था. इस आरोप में निगरानीवाद संख्या 228ए/01 दर्ज की गयी. निगरानीवाद केस दर्ज होने के बाद लगातार नगर आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई की गयी.
लेकिन, प्रतिवादी बाल मनोहर जलान ने नगर आयुक्त के कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके.
नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने बुधवार को अपने फैसले में हीरा पैलेस के अवैध हिस्सा 30 दिनों के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है. वहीं, बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन व स्वीकृत नक्शे में विचलन के आरोप में नगर आयुक्त ने निर्माता पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. नगर आयुक्त ने आदेश दिया है कि 30 दिनों के भीतर अवैध हिस्सा नहीं तोड़ा गया और जुर्माना राशि नहीं दी गयी, तो निगम अपने संसाधनों से अवैध हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई करेगी. इसका खर्च निर्माता से वसूल करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




