पटना : आज व कल गिरेगा न्यूनतम तापमान

Updated at : 28 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज व कल गिरेगा न्यूनतम तापमान

पटना : शहर में रविवार की शाम तेज ठंडी हवा बहने से मौसम काफी हद तक खुशगवार हो गया. हवा में कंपाने वाली ठंड महसूस नहीं हुई. हालांकि हवा की रफ्तार 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. लिहाजा शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक […]

विज्ञापन
पटना : शहर में रविवार की शाम तेज ठंडी हवा बहने से मौसम काफी हद तक खुशगवार हो गया. हवा में कंपाने वाली ठंड महसूस नहीं हुई. हालांकि हवा की रफ्तार 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. लिहाजा शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक आ गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बही ठंडी हवा की वजह से अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने का पूर्वानुमान है.
शीतलहर की संभावना कम : आइएमडी पटना की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आ सकती है.
हालांकि शीतलहर की संभावना कम हो चुकी है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शीतलहर आने के लक्षण अब नहीं है. हालांकि 28 और 29 जनवरी को कुछ कोहरे की स्थिति बन सकती है. मौसम में आंशिक उतार-चढ़ाव होते रहेंगे. उत्तरी बिहार में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने के आसार बने हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन