छात्रवृत्ति व पोशाक योजना : दो लाख छात्रों के माता-पिता के खाते में अब जायेगा पैसा

Updated at : 25 Jan 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति व पोशाक योजना : दो लाख छात्रों के माता-पिता के खाते में अब जायेगा पैसा

पटना : अब कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को सरकारी योजनाओं की राशि उनके खाते के अलावा उनके माता पिता (अभिभावक नहीं) के बैंक खाते में भी भेजी जा सकेगी. इससे पहले तक केवल विद्यार्थी के खाते में ही योजनाओं का पैसा डाला जाता था. सूत्रों के मुताबिक कक्षा पांच तक के दो […]

विज्ञापन
पटना : अब कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को सरकारी योजनाओं की राशि उनके खाते के अलावा उनके माता पिता (अभिभावक नहीं) के बैंक खाते में भी भेजी जा सकेगी. इससे पहले तक केवल विद्यार्थी के खाते में ही योजनाओं का पैसा डाला जाता था. सूत्रों के मुताबिक कक्षा पांच तक के दो लाख विद्यार्थियों को इससे फायदा मिलेगा.
शिक्षा विभाग ने यह निर्णय हाल ही में लिया है. इस निर्णय में केवल शर्त यह जोड़ी गयी है कि बिना बैंक खाते वाले ऐसे बच्चों की स्कूल में उपस्थिति 75 फीसदी से अधिक होनी चाहिए. जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति कुमार ने इस निर्णय को अपने अधीनस्थ अफसरों को अवगत करा दिया है.
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने निर्देश में दो टूक कहा है कि बिना बैंक खाते वाले विद्यार्थियों की राशि उनके माता-पिता के खाते में अनिवार्य तौर पर डालना सुनिश्चित करें. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने संबंधित दिशा निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा है जिसका पालन कराया जा रहा है.
शिक्षा विभाग अब तक केवल विद्यार्थियों के खाते में ही लाभुक योजनाओं की राशि डालता था. चूंकि सभी बच्चों के बैंक खाते में बनवाने में काफी दिक्कत आती थी, इसकी वजह से पिछले कुछ सालों से हजारों बच्चों को लाभुक योजनाओं का पैसा नहीं मिल पा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन